सामग्री पर जाएँ

पृष्ठम्:स्वराज्य सिद्धि.djvu/४८

विकिस्रोतः तः
एतत् पृष्ठम् परिष्कृतम् अस्ति
४० ]
स्वाराज्य सिद्धि

परमाणु, इसलिये पारिमांडल्यतः का अर्थ है, परमाणु के परिमाण से ( महत् किमिति न स्यात् ) द्वरक त्र्यरमुक की तरह महान् परिमाण वाला क्यों नहीं होता ? भाव यह है इस परमाणु कारण वादियों के मत में कार्य कारण का भेद माना है और कारण के गुणकार्य के गुणों को आरंभ करते हैं इसलिये कार्य में द्विगुणता परिमाण की प्राप्ति होनी चाहिये अन्यथा ( तेभ्यः ) उन द्वयणुकों से उत्पन्न हुआ त्र्यक पदार्थ ( महान् ) महत्त्व परिमाण वाला ( कथं स्यात् ) किस प्रकार होवेगा ? और तुम्हारे मत में त्र्यणुक में महत्त्व परिमाण माना है, इसलिये क में भी उक्त न्याय से महत्त्व परिमाण होना चाहिये और (सौ एव ) यह त्र्यणुक पदार्थ भी ( ते नित्यः किं इति नस्यात्) तेरे मत में नित्य क्यों न होजावे ? भाव यह है कि परमाणु की कल्पना तुम ही किस लिये करते हो ? यदि ऐसे कहो कि दृश्य पदार्थ सावयव और अनित्य होता है यह नियम है तो मूर्त द्रव्य की भो सावयत्रता और अनित्यता का भी नियम है । (इति) इसलिये ( ब्रूहि ) हे वादिन कहो कि ( गुर्वा ) परमाणु भी ( नित्योनिरवयवश्च कथं स्यात् ) नित्य और निरव यत्र कैसे हो सकता है ? नहीं हो सकता ॥२१॥

 आगे तीन श्लोकों से क्षणिक बाह्यार्थवादी बौद्धमत का निरसन करते हैं-

बाह्मं भोग्यं प्रजल्पन् क्षणिक मणु चयं भोक्तृ संघात मंतः स्कंधानां पंचकं चेदृशमिति सुगत: पृच्छयतां वेद बाह्यः । किं ते मानांतरेण प्रमित