व्याख्यामें उदयनाचार्य और श्रीधराचार्य दोनोंने 'अस्मद् बुद्धिभ्योलिङ्गभूषेः' इस को सूत्रत्वेन उद्धत किया हैं । शंकरमिश्र को इस का पता ही नहीं। और पं० विन्ध्येश्वरी प्रसाद शर्म्मा को जो एक बहुत पुराना (उनके अनुमानासार ४०० वर्ष से पहले का) लिखा हुआ सूत्रपाठ मिला है, उसमें यह सूत्र है। और उक्त शर्मा जी के अनुसार 'सूत्रमात्रावलम्बेन निरालम्बोपि गच्छतः' सूत्र मात्र का सहारा पकड़ कर बिना सहारें चलने लगा हूँ, कहने वाले शंकरमिश्र ने सूत्र छोड़े भी हैं, कहीं एक ही सूत्र के दो सूत्र भी बना डाले हैं, कहीं दो को एक किया है, कही पाठ की कल्पना भी की है । यह सत्य है, कि सर्वथा शंकरमिश्र विरचित उपस्कार सूत्रनिर्णय में प्रमाण नहीं हो सकता।
पं० विन्ध्येश्वरी प्रसाद को जो पुराना लिखा हुआ सूत्रपाठ मिला है, उस के अनुसार दसों अध्यायों मे सूत्र संख्या क्रमशः यह है ५०+६४+३७+२५+४३+३०+४९+१७+२८+१५=३५९ और उपस्कार के अनुसार ४८+६८+४०+२४+४४+३२+५३+१७+२८+१६=३७० इस प्रकार अध्याय २ मे भेद है ।
तो क्या फिर अब सूत्रो को अपने मूलरूप में लाना असम्भव तो नहीं होगया? नहीं,तथापि इस के लिए प्रयत्नसविशेषे होना चाहिये । एक तो प्राचीन हस्तलिखित सूत्रपाठों का संग्रह करना चाहिये, दूसरा भारद्वाज वृत्ति और रावण भाष्य को उपलब्ध करना चाहियें, तीसरा किरणावली आदि प्राचीन व्याख्याओं में उद्धृत सूत्रों का संग्रह करना चाहिये, तथा शङ्करा-