(क)एक तो वर्धमानोपाध्यायनामी विरचित ‘किरणावली प्रकाश' नामी व्याख्यान है, (ख) और दूसरा पद्मनाभ विरचित 'किरणावली भास्कर’ नामी व्याख्यान है। (५) 'किरणावली प्रकाश' पर भगीरथ ठक्कर विरचित 'द्रव्य प्रकाशिका' और श्रीरघुनाथ भट्टाचार्य कृत 'गुण प्रकाश विवृति' टीका है, जो ‘गुणदीधिति' नाम से प्रसिद्ध है। (६) 'गुणप्रकाश विवृति' पर (क) एक तो मथुरानाथ तर्कवागीशा विरचित 'गुणप्रकाश विवृति रहस्य' नामी टीका है, जो ‘गुणदीधिति माथुरी' नाम से प्रसिद्ध हैं। मथुरानाथ ने गुण प्रकाश विवृति के मूल ग्रन्थ 'गुणप्रकाश' की भी व्याख्या की है, वो 'गुणप्रकाशरहस्य' नाम से प्रसिद्ध है। और 'गुणप्रकाश' के मूल ग्रन्थ 'गुण किरणावली' की भी व्याख्या की है, जो 'गुण किरणावली रहस्य' नाम से प्रसिद्ध है। (ख) दूसरी द्ध भट्टाचार्य कृत 'गुणप्रकाश विवृति भावभकाशिका' नामी टीका है, जो ‘गुणप्रकाशविवृतिपरीक्षा' नाम से प्रसिद्ध है, (ग) और तीसरी रामकृष्ण कृत (घ) और चौथी जयराम भट्टा चार्य कृत व्याख्या है॥ भाष्यादि सारे ग्रन्थ दो भागों में ग्रन्थकारों ने बांटे हैं। आरम्भ मे आत्मा के निरूपण पर्यन्त द्रव्यग्रन्थ, उस से अगला सारा ग्रन्थ गुणग्रन्थ कहा जाता है। नमें से प्रशास्तपाद् भाष्य और उस पर 'न्यायकन्दली' तो छप चुके हैं, 'किरणावली' और उस पर किरणावली' प्रकाश एशियाटिक सोसायटी कलकत्ता की ओर से छप रहे हैं।
पृष्ठम्:वैशेषिकदर्शनम्.djvu/७
दिखावट