और मुनि दोनों बड़े आदर के शब्द हैं । जो मन्त्रद्रष्टा हुए, जिन्हों ने धर्म को साक्षात् किया, वे ऋषि कहलाए, और जिन्हों ने उन सचाइयों का मनन किया और कराया, वे मुनि कहलाए।
वैशेषिक सूत्रकार कणाद मुनि- वैशेषिक सूत्रों के कर्ता कणाद मुनि हुए हैं। इन का कोई जीवन-चरित्र नहीं मिलता, इसलिए इनके देश काल और जीवन वृत्तान्त के विषय में निश्चित रूप से इतना ही कह सकते हैं, कि ये कश्यप ऋषि की सन्तान परम्परा में उलूक मुनि के पुत्र हुए हैं। वायु पुराण पूर्व खण्ड अध्याय २३ में लिखा है, कि २७ वें परिवर्त में जब जातूकर्ण्य व्यास हुए, उस समय प्रभासक्षेत्र में सोमशर्मा ब्राह्मण रहते थे, जो बडे तपस्वी और योगी थे, कणाद मुनि इस महात्मा के शिष्य थे। कणाद स्वय भी योगी थे, इन की बुद्धि बडी शुद्ध और चरित्र बड़ा पावित्र था । वैशेषिक सम्प्रदाय के आचार्य यह मानते और लिखते आरहे हैं, कि इस मुनि ने समाधि द्वारा महेश्वर को प्रसन्न करके वैशेषिक शास्त्र रचा था ।
कणाद रचित दर्शन के नाम- कणाद मुनि ने इस दर्शन को वैशेषिक नाम इस कारण दिया, कि इस मे मूल पदार्थो का जो परस्पर विशेष (भेद) है, उस का निरूपण किया है। विशेष शब्द सें वैशेषिक शब्द 'अधिकृत्य कृतेग्रन्थे' (अष्टा ४ । ३ । ७) सूत्र से 'विशेष के बोधक शास्त्र' के अर्थ में बना है 'विशेषं पदार्थभेदं अधिकृत्य कृतं शास्त्रं वैशेषिकम्' विशेष अर्थात् पदार्थों के भेद का बोधक वैशेषिक है। इस दर्शन के रचने में कणादमुनि का यह उद्देश था, कि इस विश्व में